Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/लीची तोड़ने को लेकर मारपीट, हुई मौत:फल तोड़ने से मना करने पर लाठी से पीटा, इलाज के लिए ले जा रहे परिजनों से भी की मारपीट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 19, 2023

MADHEPURA/लीची तोड़ने को लेकर मारपीट, हुई मौत:फल तोड़ने से मना करने पर लाठी से पीटा, इलाज के लिए ले जा रहे परिजनों से भी की मारपीट

Kosi Live Madhepura Bihar News:
मधेपुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ भगवानपुर टोला वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार को एक व्यक्ति की लीची तोड़ने के विवाद में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र रुपेश कुमार ने बताया कि आज कुछ लोग हमारे पेड़ से लीची तोड़ रहे थे, इस दौरान मेरे पिता शिव शंकर यादव ने उन्हें रोका। लीची तोड़ने से मना करने पर रंजन यादव के पुत्र राजा कुमार, रंजन यादव, घोलट यादव ने लाठी-डंडा, थप्पड़ आदि से मारना शुरू कर दिया।

 
इलाज के ले जा रहे परिजनों के साथ भी की गई मारपीट

चोट लगने पर शिव शंकर यादव वहीं बेहोश होकर गिर गए। जब उन्हें परिवार के लोग उठा कर अस्पताल ले जा रहे थे, तो परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। परिजनों ने शिव शंकर यादव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जब उन्हें जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज लाया गया तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिली है। सदर थाना को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।