Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA NEWS/शनि जयंती पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने विश्व शांति हेतु किया तेल अभिषेक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 19, 2023

KHAGARIA NEWS/शनि जयंती पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने विश्व शांति हेतु किया तेल अभिषेक

शनि जयंती पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने विश्व शांति हेतु किया तेल अभिषेक 

सूर्य पुत्र शनि देव देवों के न्यायाधीश और कर्मफल दाता भी हैं - पंडित विनोद शर्मा
 
ANA/Indu Prabha

खगड़िया(बिहार)। ज़िला मुख्यालय के एस डी ओ रोड में अवस्थित शनि मन्दिर में ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई। मन्दिर में स्थापित भगवान शनि देव महाराज की प्रतिमा पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने विश्व में अमन चैन और शांति के लिए तेल का अभिषेक किया। मंदिर के पुजारी पंडित विनोद शर्मा ने शनि जयंती पर आशीर्वाद दिया। संध्या में भगवान शनि देव की आरती गायन हुआ। प्रसाद का वितरण देर रात्रि तक होती रही। मौके पर पंडित विनोद शर्मा ने कहा ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण होना बेहद महत्वपूर्ण होता है। शनि जयंती का अर्थ है शनिदेव का जन्म दिवस। सूर्य के पुत्र शनिदेव देवों के न्यायधीश, कर्मफलदाता और दंडधिकारी भी हैं। आगे उन्होंने कहा ऐसा कहा जाता है कि जिसके ऊपर शनिदेव की कुपित दृष्टि हो, वह व्यक्ति राजा से रंक बन जाता है। अगर आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन शनिदेव के लिए व्रत और पूजा जरूर करें।