Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS/मचान पर बैठा हुआ था युवक..तभी आंधी और बारिश के साथ गिरा ठनका युवक का हुआ मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 24, 2023

MADHEPURA NEWS/मचान पर बैठा हुआ था युवक..तभी आंधी और बारिश के साथ गिरा ठनका युवक का हुआ मौत

Kosi Live Madhepura Bihar News/
मधेपुरा जिले के सदर अनुमंडल क्षेत्र के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत परवा नवटोल वार्ड संख्या 8 में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार की दोपहर को हुई बारिश के समय युवक घर के पास ही एक मचान पर बैठा हुआ था तभी आंधी और बारिश शुरू हुई। इस दौरान वह अपने घर की ओर भागा तभी अचानक जोरदार मेघ गर्जना हुई और वज्रपात की चपेट में आकर युवक मूर्च्छित हो गया।


परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक युवक की पहचान परवा नवटोल वार्ड संख्या 8 निवासी अनमोल मंडल के पुत्र आकाश कुमार के रूप में की गई है।

अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद नियम के अनुरूप पीड़ित को आपदा की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल पंचनामा के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।