Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS/बेटे से हो रहा था विवाद, बीच बचाव करने आए बुजुर्ग पिता को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, हुई मौत। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 23, 2023

MADHEPURA NEWS/बेटे से हो रहा था विवाद, बीच बचाव करने आए बुजुर्ग पिता को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, हुई मौत।

Kosi Live Madhepura Bihar News/
मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के अंतर्गत चौसा थाना क्षेत्र के फुलौत ओपी अंतर्गत बड़ीखाल के निवासी जगदेव मंडल (65) की मामूली विवाद में गांव के ही युवकों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि जगदेव मंडल निर्माणाधीन फुलौत पुल के पास छोटा-सा चाय नाश्ता का दुकान चलाते हैं।


बीती रात उनके बेटे को गांव के ही कुछ अपराधी युवकों से विवाद हो गया। जिसके बाद उसके बेटे ने उन्हें फोन कर बुलाया जब वे घटना स्थल पर पहुंचे। अपनी बाइक से वो उतर ही रहे थे की उसी झुण्ड में से एक ने गोली चला दी जो उनके सीने में लगी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने दौड़ कर मृतक जगदेव मंडल को प्राथमिक उपचार के लिए चौसा पीएचसी लाया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

इस संबंध में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।