Kosi Live Madhepura Bihar News/
तेज हवा में चारदीवारी हुई धाराशाही
मधेपुरा से रामपुकार कुमार कि रिपोर्ट
घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र के भतरंधा परमानपुर पंचायत के वार्ड नंबर 17 में 10+2 उत्क्रमित कामेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय परमानपुर जागीर में निर्माणाधीन चारदिवारी तेज हवा के झोका में गिर गया I बता दे कि निर्माणाधीन उत्क्रमित कामेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय लगभग दो करोड़ आठ लाख की लागत से तैयार किया जाना है I बीते दिन बुधवार को तेज हवा में गुणवत्ता विहीन चारदीवारी गिरकर ध्वस्त हो गया I स्थानीय ग्रामीणों अशोक कुमार यदुवंशी, ललन कुमार,हलधर कुमार आदि ने बड़ा आरोप लगाते हुए बताया कि शुरू से ही विद्यालय निर्माण से लेकर चारदीवारी तक सिर्फ व सिर्फ घटिया सामग्री से विद्यालय और चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा था I लगातार ग्रामीणों के विरोध के बावजूद संवेदक और जेईई के मिलीभगत के कारण घटिया सामग्री से निर्माण किया गया चार दिवारी हवा में गिरकर धराशाई हो गया I ग्रामीणों के विरोध का संवेदक और जेईई के ऊपर कोई असर नहीं हुआ I ग्रामीणों ने कहा कि लगातार ग्रामीणों के विरोध के कारण सभी पेपर और चैनल पर कई बार खबर भी प्रकाशित हुई, लेकिन जिला पदाधिकारी भी इस विद्यालय को जांच हेतु संज्ञान में नहीं ले रहे हैं I इतना ही नहीं ग्रामीणों ने आगे कहा कि यह निर्माणाधीन विद्यालय सिर्फ हाथी के दांत दिखाने के लायक बनकर तैयार हो रहे हैं I संवेदक अपना काम करते जा रहे हैं ग्रामीणों के विरोध का इनके ऊपर कोई असर नहीं पड़ता I संयोग ऐसा है कि निर्माणाधीन विद्यालय बनने के क्रम में ही तेज हवा ने सबूत के साथ चारदीवारी को धराशाई कर साबित कर दिया है कि इसमें शुरू से ही घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है I यह विद्यालय भ्रष्टाचारी का भेंट चढ़ गया है I इतना ही नहीं यहां के जनप्रतिनिधि भी इस विद्यालय की ओर ध्यान नहीं देते हैं I यह विद्यालय भगवान भरोसे बन रहे हैं I विद्यालय बनने के बाद ग्रामीणों को डर सताने लगा है कि अपने अपने बच्चे को कैसे इस विद्यालय में पढ़ने के लिए भेजेंगे कब यह विद्यालय तेज हवा और वैसे गिर जाएंगे इनका कोई ठिकाना नहीं है I