Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:साली की शादी में बाइक से जा रहे युवक की वाहन से टक्कर, इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 19, 2023

MADHEPURA NEWS:साली की शादी में बाइक से जा रहे युवक की वाहन से टक्कर, इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत

Kosi Live Madhepura Bihar News:
ग्वालपाड़ा बाजार स्तिथ डाकघर के समीप एनएच-106 पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक रूपेश कुमार थाना क्षेत्र के अरार का रहने वाला था। मौत की सूचना मिलते घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी निधि कुमारी और माता नगिया देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। रूपेश की शादी छह साल पहले ग्वालपाड़ा में ही हुई थी। मृतक की दो बेटियां हैं।


थाना क्षेत्र के रेशना पंचायत के अरार वार्ड नंबर 6 निवासी चंदेश्वरी यादव के पुत्र रूपेश यादव (30 वर्ष) बुधवार रात को अपने घर से साली की शादी में शरीक होने के लिए बाइक से ससुराल ग्वालपाड़ा जा रहा था। जैसे ही वह ग्वालपाड़ा डाकघर के समीप एनएच 106 पर पहुंचा वैसे ही पीछे से आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रूपेश की बाइक अनियंत्रित होकर बगल में खड़ी ट्रक से जा टकराई।

अंधेरा होने की वजह से स्कॉर्पियो तथा ट्रक चालक भागने में सफल रहे। वहीं, रूपेश सिर में काफी चोट लगने की वजह से वहीं बेहोश हो गया। इस घटना की जानकारी लोगों के द्वारा रूपेश के परिजनों सहित ग्वालपाड़ा थाना को दे दी गई। तत्काल गंभीर रूप से जख्मी को स्थानीय लोगों सहित ग्वालपाड़ा पुलिस के द्वारा ग्वालपाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मधेपुरा रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।