Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/2 फेरे के बाद दुल्हन का शादी से इनकार:मंडप में बोली-आप मुझे पसंद नहीं; शादी से पहले नहीं देखा था - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 19, 2023

BIHAR NEWS/2 फेरे के बाद दुल्हन का शादी से इनकार:मंडप में बोली-आप मुझे पसंद नहीं; शादी से पहले नहीं देखा था

Kosi Live Bihar News/
2 फेरे के बाद दुल्हन का शादी से इनकार:सीतामढ़ी में मंडप में बोली-आप मुझे पसंद नहीं; शादी से पहले नहीं देखा था


सीतामढ़ी में शादी के मंडप में एक दुल्हन (23) ने शादी से इनकार कर दिया, वो भी दो फेरे लेने के बाद। दुल्हन ने दूल्हे(26) से कहा कि आप मुझे पसंद नहीं हो। मैं शादी नहीं कर सकती। लड़की ने अपने परिजनों से कहा कि शादी से पहले हम लोगों ने एक दूसरे को नहीं देखा था।


काफी समझाने के बाद भी लड़की नहीं मानी। इसके बाद दूल्हा बारात के साथ वापस लौट गया। मामला सीतामढ़ी के सोनवर्षा इलाके का है। जहां बुधवार रात दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने बारात के कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया।

17 मई को दोनों की शादी थी। बारातियों का स्वागत हुआ और पूरी रस्म के साथ वरमाला भी हुई। दूल्हे को वरमाला पहनाने के बाद दुल्हन स्टेज से उतर कर वापस चली गई।

दुल्हन ने अपने परिवार वालों को बताया कि वो उस लड़के से शादी नहीं करना चाहती है। परिजनों के बार-बार समझाने के बाद दुल्हन शादी के लिए मंडप तक आई। दूल्हे के साथ दो फेरे भी लिए, लेकिन इसके बाद वो रूक गई। फेरे लेने और शादी से मना कर दिया। दुल्हन के इनकार से दोनों ही पक्ष के लोग हैरान रह गए।

बिना दुल्हन के बारात लौटी

बारात में शामिल गांव के बुजुर्ग सहित अन्य लोग दुल्हन को समझाने में जुट गए, मगर वो नहीं मानी। वर और वधू पक्ष में घंटों समझौता होता रहा, लेकिन लड़की अपनी बात पर अड़ी रही। उसके बाद बारात बगैर दुल्हन के अपने गांव लौट गई।


इसी बीच बाराती पक्ष से कुछ लोगों को लड़की वालों ने बंधक बना लिया। और उपहार में दिए गए रुपयों और सामान की मांग करने लगे। मामले के बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने थाना में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से मामले को शांत कराया।