Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS: चलती बाइक पर गिरी ठनका,युवक की मौके पर हुई मौत। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 5, 2023

MADHEPURA NEWS: चलती बाइक पर गिरी ठनका,युवक की मौके पर हुई मौत।

Kosilive Madhepura News:चौसा प्रखंड के फुलौत में वज्रपात से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार को उदाकिशुनगंज-फुलौत एनएच-106 वज्रपात गिरने से घटी है। मृतक की शिनाख्त फुलौत पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी वीरेंद्र ठाकुर के पुत्र अमित कुमार ठाकुर (27 वर्ष) के रुप में की गई। वहीं इस घटना में उनकी मां रंजू देवी बाल-बाल बच गई।


 घटना के संदर्भ में बताया गया कि गुरुवार दोपहर 3:30 बजे बारिश के दौरान वज्रपात होना शुरू हो गया। मृतक युवक अमित अपनी मां रंजू देवी के साथ बाइक पर सवार होकर मवेशी के लिए चारा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उदाकिशुनगंज- फुलौत मुख्य मार्ग एनएच 106 कमरा धार के पास अचानक उनकी गाड़ी पर ही ठनका गिर गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से युवक को चौसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर मौजूद चिकित्सक डाॅ. ज्ञान रंजन कुमार और डाॅ. नरेंद्र कुमार ने प्रारंभिक जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के संबंध में सीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वज्रपात के दौरान हुई युवक की मौत की घटना में मृतक के परिजनों को चार लाख की मुआवजा दी जाएगी।