Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS/गश्ती के दौरान 2 अपराधी गिरफ्तार: वाहन जांच में पुलिस को मिली सफलता, लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 14, 2023

MADHEPURA NEWS/गश्ती के दौरान 2 अपराधी गिरफ्तार: वाहन जांच में पुलिस को मिली सफलता, लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद

Kosilive Madhepura Bihar News:
जिला के सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत दिग्घी और इटहरी मार्ग पर वाहन जांच के क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवक को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस संबंध में मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार संध्या गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारी प्रेमचंद पासवान और कमांडो टीम के द्वारा दिग्घी और इटहरी मार्ग पर वाहन जांच किया गया।

दो युवकों को मौके से किया गिरफ्तार

वाहन जांच के क्रम में दिग्घी के ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन लोग को जांच किया गया तो एक युवक भागने में सफल रहा दो युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों युवक की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक लोडेड कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार एक युवक बरहारा कोठी पूर्णिया जिला का निवासी है और दूसरा मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुलकिया का रहने वाला है। गिरफ्तार दोनों के विरोध मामला दर्ज कर लिया गया है और जेल भेजने की तैयारी चल रही है। गिरफ्तार अपराधी का इतिहास खंगाला जा रहा है ।