MADHEPURA:बहनोई के घर 6 माह से घोलटू मंडल बनकर रह रहा था नवीन, पुलिस ने सिविल ड्रेस में रेकी कर दबोचा।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
Highlight:
मधेपुरा और पूर्णिया पुलिस की बनी संयुक्त टीम ने मिलकर की कार्रवाई
केनगर पुलिस 1 सप्ताह से सिविल ड्रेस में उसकी रेकी कर रही थी
गिरफ्तारी के बाद उसकी पहचान ग्रामीणों के सामने हुई उजागर
पुलिस ने यहां तक पता लगा ली कि वह सुबह-शाम कहां रहता है
नवीन मंडल की पूर्णिया से दूसरी बार गिरफ्तारी हुई
Kosilive Madhepura News/Most Wanted Criminal Navin Mandal Arrest By Police:
कोसी का 50 हजार का इनामी कुख्यात नवीन मंडल की गिरफ्तारी पूर्णिया के नगर के भोकराहा से हुई।
मधेपुरा जिला पुलिस द्वारा दर्जनों कांडो में वांछित 50000 का ईनामी कुख्यात फरार अपराधी नवीन मंडल के पास से 1ऑटोमेटिक पिस्टल/1देसी कट्टा व गोली और नशीला पदार्थ हुआ बरामद।
मधेपुरा और पूर्णिया पुलिस की संयुक्त छापेमारी में नवीन मंडल को गिरफ्तार किया गया । मधेपुरा में उसे पुलिस संरक्षण प्राप्त होने की बात कही जा रही है। केनगर में वह अपने बहनोई योगेश्वर मंडल के घर 6 महीने से घोलटू मंडल बनकर रह रहा था। आस-पड़ोस के लोग उसे कुटुम्ब कहकर बुलाते थे। उन्हें कहां पता था कि जिसे वे कुटुम्ब समझ रहे हैं वो कुख्यात नवीन मंडल है। वह अपना नाम बदल छुपकर अपने बहनोई के घर रह रहा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहारीगंज (मधेपुरा) पुलिस की सूचना पर केनगर पुलिस एक सप्ताह से सिविल ड्रेस में उसकी रेकी कर रही थी। अपराधी नवीन मंडल की सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने यहां तक पता लगा ली थी कि वह सुबह कहां रहता है। शाम को वह कहां बैठता था और रात को कहां सोता है। जानकारी इकट्ठा करने के बाद मंगलवार की रात पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए बड़े ही सिक्रेट ढंग से प्लानिंग की और किसी को यह भी भनक नहीं लगने दी कि बाहर से पुलिस केनगर आई है।
पूर्णिया से ही दूसरी बार हुई नवीन मंडल की गिरफ्तारी
नवीन मंडल की दूसरी बार पूर्णिया से ही गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले एसटीएफ ने पूर्णिया जिले से ही 25 जून 2021 को उसे गिरफ्तार किया था। इसमें जेल से छूट गया था। मुखिया पति की हत्या मामले में चार्जशीटेड होने के बावजूद मात्र 19 दिनों में उसके जेल से बाहर निकलने पर मधेपुरा पुलिस की खूब किरकिरी हुई थी। इसमें यह भी तथ्य सामने आया था कि नवीन मंडल को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। उस वक्त गिरफ्तारी के समय नवीन मंडल पर 50 हजार का इनाम था। दूसरी बार फिर 9 मई की रात मधेपुरा पुलिस ने पूर्णिया पुलिस के सहयोग से उसे केनगर के भोक्राहा से गिरफ्तार किया गया। इस बार पुलिस नवीन मंडल की पूरी कुंडली खंगालने में जुट गई है।
₹50 हजार का इनामी अपराधी नवीन मंडल भी बहुत ही चौकन्ना रहता था
बताया जाता है कि 50 हजार का इनामी अपराधी नवीन मंडल भी बहुत ही चौकन्ना रहता था। वह भी पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। नवीन मंडल केनगर थाना क्षेत्र के भोकराहा में अपने जीजा योगेश्वर मंडल के यहां पिछले 6 माह से घोलटू मंडल के रूप में छुपकर रह रहा था। भोकराहा गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि घोलटू मंडल अपने जीजा के यहां ही रहता था। हमलोग उसे कुटुम्ब कहकर पुकारते, सभी लोगों से मिलजुलकर रहता था। आस-पास के लोगों ने बताया कि घोलटू मंडल इनामी नवीन मंडल था, इसकी जानकारी बुधवार सुबह तब चली जब केनगर की पुलिस टीम भोकराहा बजरंगी टोला से उसे गिरफ्तार कर लेकर गई। नवीन मंडल की गिरफ्तारी के बाद उसके जीजी योगेश्वर मंडल आदि घर में नहीं मिले।