Kosi Live Madhepura Bihar News:/ पप्पू मेहता की रिपोर्ट।
नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी में समायोजन व पुरानी पेंशन लागू करने को लेकर 25 मई को जिला एवं 31 मई को मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे :-- प्रदीप कुमार पप्पू
----------------------------------------------
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को कृष्ण गौशाला मंदिर परिसर मधेपुरा में जिला अध्यक्ष भुवन कुमार संचालन प्रधान सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में की गई | जिसमें जिले से संघीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय संघीय पदाधिकारी व प्रतिनिधि भाग लिए | बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने सरकार के शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीति का पुरजोर विरोध किया | नेताओं ने कहा कि शिक्षकों के सामने आंदोलन के सिवाय कोई और रास्ता नहीं बची है हम सबों को एकजुट होकर आर पार की लड़ाई लड़नी पड़ेगी |
बैठक को संम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति ,स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त )नियमावली 2023 में पंचायती राज एवं नगर निकाय अंतर्गत नियोजित शिक्षकों को समायोजित नहीं किया जाना राज्य सरकार की दोहरी नीति का परिचायक है | उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार नियोजित शिक्षकों के साथ धोखा करती चली आ रही है | महागठबंधन सरकार चुनावी 2020 का घोषणा पत्र में नियोजित शिक्षकों को समान काम का समान वेतन देने, राज्यकर्मी का दर्जा एवं पुरानी पेंशन लागू करने की वादे किए थे | परंतु अध्यापक नियमावली 2023 आने पर नियोजित शिक्षकों की सेवा को सीधे तौर पर समायोजन नहीं करना | नियुक्ति हेतु बीपीएससी द्वारा परीक्षा पाठ्यक्रम में निगेटिव मार्टिन व अंग्रेजी भाषा की अनिवार्यता निर्धारित किया जाना नियम विरुद्ध है | जिससे राज्य भर के लाखों नियोजित शिक्षकों में सरकार के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है | संघ शिक्षा एवं शिक्षक हित में चरण बद्ध आंदोलन करने को विवश है |
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 मई 2023 को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आक्रोश पूर्ण धरना प्रदर्शन की जाएगी साथ ही जिला पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नामित ज्ञापन सौंपें जायेंगे | 31 मई 2023 को मुख्यमंत्री के समक्ष पटना में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा |
जिला अध्यक्ष भुवन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रखंड स्तर पर शिक्षकों की गोलबंदी करने हेतु सघन अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया |मधेपुरा अनुमंडल के सभी प्रखंडों में दिनांक 22-05-2023 एवं उदाकिशुनगंज अनुमंडल के सभी प्रखंडों में दिनांक 23-05-2023को बैठक करने का निर्णय लिया गया ताकि शत-प्रतिशत शिक्षक आंदोलन में भाग ले सके |
बैठक में प्रमंडल उपाध्यक्ष रामविलास कुमार,जिला उपाध्यक्ष शलभ कुमार , संजय कुमार, जिला सचिव नीलम कुमारी, राजेंद्र कुमार , शिवेंद्र कुमार, संजय राम,कोषाध्यक्ष विनोद कुमार राम, कार्यालय सचिव जयकुमार ज्वाला, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, अशोक कुमार, अजय आनंद, चन्द्रशेखर चन्द्रु, सुवोध कुमार सुधीर, संजय कुमार पुतुल,ऐसुर रहमान,अभय कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार,सनोज कुमार, प्रमोद कुमार, संजय कुमार रजक, रेणु कुमारी, अमरदीप लकड़ा, विष्णुदेव सरदार,मोoसजावुल,अजय कुमार, रितेश कुमार, लालबहादुर यादव, शेखर कुमार, कपिल देव ऋषिदेव, प्रखंड सचिव अरविंद सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे ।