Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:वट सावित्री व्रत की पूजा हर्षोल्लास के साथ महिलाओं ने मनाया, पति की लंबी आयु की कामना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 19, 2023

MADHEPURA:वट सावित्री व्रत की पूजा हर्षोल्लास के साथ महिलाओं ने मनाया, पति की लंबी आयु की कामना

Kosi Live Madhepura Bihar News:
वट सावित्री व्रत की पूजा हर्षोल्लास के साथ महिलाओं ने मनाया 

मधेपुरा/शहर में वट सावित्री व्रत की पूजा धूमधाम से मनाया गया। मधेपुरा शहर, मिठाई,भान टेकठी, सिमराहा भेलवा, गढ़िया , गम्हरिया, सिहपुर सहित सभी जगहों पर पूजा करने के लिए सुबह 10:00 बजे से ही पूजा करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।
वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और देवी सावित्री से अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा-अर्चना करती हैं। इस व्रत को लेकर मान्यता है कि देवी सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे बैठकर कठोर तप और पतिव्रता से अपने पति सत्यवान को दोबारा जीवित किया था। इसके अलावा भी वट सावित्री व्रत को लेकर एक और मान्यता है। कहा जाता है कि भगवान शिव के वरदान से ऋषि मार्कण्डेय को वट वृक्ष में भगवान विष्णु के बाल मुकुंद अवतार के दर्शन हुए थे। उसी दिन से वट वृक्ष की पूजा किए जाने की प्रर्था हो चली।