बेचने के लिए चुराए बिहार पुलिस के हथियार: 14 दिन पहले बदला CCTV का एंगल, 3 रायफल-85 कारतूस बरामद; 4 गिरफ्तार
कोशी लाइव/खगड़िया में अपराधियों को बेचने के लिए बिहार पुलिस के हथियारों की चोरी हुई थी। चोरी पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी। चोरों ने घटना से 14 दिन पहले अंचल कार्यालय के CCTV का एंगल चेंज कर दिया था। फिर घटना को अंजाम दिया, लेकिन 48 घंटे के अंदर पकड़े गए।
खगड़िया/ रात्री में अलौली थाना क्षेत्रान्तर्गत गृहरक्षक अंचल गार्ड के रूम से अज्ञात चोरो द्वारा तीन सरकारी रायफल एवं 90 कारतुस चोरी कर ली गई थी। इस सूचना पर चोरी गये सरकारी रायफल, कारतूस की बरामदगी एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, खगड़िया के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर खगड़िया के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठन किया गया। का छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आसूचना संकलन कर 24 घंटे के अन्दर अलौली थाना क्षेत्र के मुशहरी टोला के जलकुंभी भरे तालाब से मिट्टी के अन्दर छीपाकर रखा हुआ तीनों सरकारी रायफल एवं 85 कारतुस को बरामद किया गया है। इस घटना में कुल 11 अभियुक्तों की शामिल होने की बात प्रकाश में आयी है, जिसमें से अप्राथमिकी अभियुक्त (1) अजय कुमार, पे० गोलक सदा (2) अरमान कुमार, पे० गणेश ठाकुर (3) काली कुमार उर्फ सोनू, पे० सुरेश सदा एवं 04. मंजेश सदा, पे0 काली सदा, सभी सा० मुशहरी टोला, थाना अलौली, जिला खगड़िया को गिरफ्तार किया गया । अन्य शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।