Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA NEWS:सड़क हादसे में एक 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत, परिजनों में मची चीख पुकार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 18, 2023

KHAGARIA NEWS:सड़क हादसे में एक 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत, परिजनों में मची चीख पुकार

Kosi Live Khagaria News:
खगड़िया में किशोर की अज्ञात वाहन से कुचलने से मौत।
जिले के सदर प्रखंड स्थित खगड़िया-सोनमनकी रोड पर बुधवार को सड़क हादसे में एक 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से भागने में सफल रहा। मृतक की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता वार्ड नंबर 15 निवासी क्षत्री महतो के 15 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है।

घटनास्थल पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के उपरांत परिजनों के हवाले कर दिया। हादसे में किशोर की मौत की खबर सुनकर सदर अस्पताल में परिजनों की भीड़ लग गई।

रोते-बिलखते परिजनों की चीख-पुकार सुनकर माहौल ग़मग़ीन हो गया। अमित कुमार घर से घूमने के लिए निकला था। इस दौरान खगड़िया- सोनमनकी रोड पर ईंट भट्टे के पास किसी अज्ञात ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मोरकाही के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि हादसे में एक किशोर की मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजनों के आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले गाड़ी का पता लगाया जा रहा है। सड़क हादसे में किशोर की मौत पर बछौता पंचायत के पूर्व मुखिया सह भाजपा कार्यकर्ता सुनील कुमार, शिक्षक नेता मनीष सिंह, ज्योतिष मिश्रा आदि ने जिला प्रशासन से प्रावधान के मुताबिक अतिशीघ्र मुआवजा राशि देने की मांग की है।