Kosi Live-कोशी लाइव BOLLYWOOD NEWS/Ashish Vidyarthi Marriage: 60 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, जानें किससे की शादी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 26, 2023

BOLLYWOOD NEWS/Ashish Vidyarthi Marriage: 60 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, जानें किससे की शादी

Kosi Live Bollywood News/
MUMBAI दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने गुरुवार, 25 मई को असम की रूपाली बरुआ के साथ शादी कर ली है।

Ashish Vidyarthi 2nd Wedding: बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने विलेन के किरदार से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने वाले दिग्गज एक्टर आशीष विद्यार्थी को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही हैं. खबरों की मानें तो 60 साल की उम्र में आशीष विद्यार्थी ने सीक्रेटली दूसरी शादी कर ली है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई आशीष विद्यार्थी की फोटो
आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी बार शादी की है. एक्टर असम की रहने वाली रुपाली बरुआ (Rupali Barua) के साथ सात जन्म के रिश्ते में बंधे हैं. दोनों ने आज यानि 25 मई को अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की. जिसकी कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. इन तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान रह गया है. जिसमें दूल्हा बने आशीष अपनी दुल्हनियां के साथ पोज दे रहे हैं.

कोलकाता में हुई आशीष औऱ रुपाली की शादी

आशीष और रुपाली की शादी कोलकाता में हुई है. सामने आई इन तस्वीरों में आशीष ऑफ व्हाइट कुर्ते के साथ लुंगी पहने हुए हैं. वहीं आशीष की दुल्हन भी व्हाइट शेड की साड़ी में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. तस्वीरों में दोनों गले में वरमाला पहने हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं. बता दें कि रुपाली फैशन इंडस्ट्री से ताल्लुख रखती हैं. जिनका कोलकाता में एक फैशन स्टोर भी है.

रुपाली से पहले राजोशी से हुई थी शादी

बता दें कि रुपाली से पहले आशीष की शादी एक्ट्रेस राजोशी व‍िद्यार्थी से हुई थी. जोकि एक्ट्रेस, सिंगर और थ‍िएटर आर्स्ट‍िस्ट हैं।. लेकिन कपल की शादी ज्यादा  नहीं चली और दोनों ने तलाक ले लिया. सालों तक साथ रहने के बाद इस कपल ने तलाक ले लिया.

आशीष आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर

बात करें आशीष के वर्कफ्रंट की तो एक्टर को आखिरी बार अम‍िताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘गुडबाय’ में देखा गया था. वहीं अपने लंबे करियर में एक्टर 11 भाषाओं में 200 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं.

कई हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और अधिक क्षेत्रीय फिल्मों में दिखाई देने वाले अभिनेता को रूपाली से प्यार हो गया था, जिसके बाद उन्होंने शादी रचाई है। यह उनकी दूसरी शादी है। इससे पहले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता गुजरे जमाने की अभिनेत्री शकुंतला बरुआ की बेटी राजोशी बरुआ से हुई थी। विद्यार्थी की अब पत्नी रूपाली कोलकाता में एक अपस्केल फैशन स्टोर से जुड़ी हैं।

परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में आशीष और रूपाली ने चुपचाप रजिस्ट्री मैरिज की। शादी दो संस्कृतियों का एक आदर्श मिश्रण थी। रूपाली असम की सफेद और सुनहरी मेखला चादर में खूबसूरत लग रही थीं, जबकि आशीष ने उन्हें केरल के मैचिंग मुंडू से नवाजा। अभिनेता ने अपनी शादी को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मेरे जीवन के इस पड़ाव पर, रूपाली से शादी करना एक असाधारण एहसास है। हमने सुबह कोर्ट मैरिज की, उसके बाद शाम को गेट-टुगेदर हुआ।"

रूपाली से अपने रिश्ते और मुलाकात को लेकर अभिनेता ने कहा, 'हम कुछ समय पहले मिले थे और इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया। लेकिन हम दोनों चाहते थे कि हमारी शादी एक छोटा पारिवारिक मामला हो।

आशीष विद्यार्थी, जो बॉलीवुड में अपनी खलनायक की भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय हैं, ने भारतीय सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया है। अभिनेता का जन्म 19 जून, 1962 को दिल्ली में हुआ था। 1986 में शुरू हुए करियर में, आशीष विद्यार्थी कई हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी, ओडिया, मराठी और बंगाली फिल्मों में दिखाई दिए। उन्होंने अब तक 11 विभिन्न भाषाओं में लगभग 300 फिल्मों में योगदान दिया है।