Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया के सिपाही ने सीतामढ़ी में की खुदकुशी:सर्विस रिवाल्वर से खुद के सिर में मार ली गोली, दो दिन पहले हुई है प्रेमिका की शादी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 30, 2023

खगड़िया के सिपाही ने सीतामढ़ी में की खुदकुशी:सर्विस रिवाल्वर से खुद के सिर में मार ली गोली, दो दिन पहले हुई है प्रेमिका की शादी

सीतामढ़ी पुलिस बल में तैनात खगड़िया के एक सिपाही ने सोमवार की शाम खुदकुशी कर ली। मानसी नगर पंचायत वार्ड संख्या 18 के रहने वाले पप्पू गुप्ता के बेटे और बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत कार्तिक कुमार (25 वर्ष) ने पुलिस लाइन स्थित बैरक में खुद को गोली मारकर ली।


घटना की सूचना पर युवक के परिजनों के घर पर कोहराम मचा गया। कार्तिक के परिजन सीतामढ़ी के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि कार्तिक साल 2021 में बिहार पुलिस में भर्ती हुआ था। बताया जा रहा कि खगड़िया में ही किसी युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले ही उस लड़की की शादी कहीं और कर दी गई।

लड़की की शादी की जानकारी जैसे ही युवक को मिली, वह अपने होश खो बैठा और अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। मानसी के थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजन सीतामढ़ी के लिए निकल गए हैं।