Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:दो पुलिसकर्मियों की मौत : डीजे गाड़ी और पुलिस जिप्सी में जोरदार टक्कर, हादसे में दर्जन भर घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 6, 2023

BIHAR:दो पुलिसकर्मियों की मौत : डीजे गाड़ी और पुलिस जिप्सी में जोरदार टक्कर, हादसे में दर्जन भर घायल

कोशी लाइव/JAMUI : जिले के चकाई थाना की गश्ती गाड़ी और डीजे लदा पिकअप वाहन में देर रात गश्ती के दौरान जबदस्त टक्कर हो गई।जिसमे दो होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक होमगार्ड जवान की पहचान कौशलेंद्र यादव और अरविंद सिंह के रूप में हुए है।वहीं करीब आधा दर्जन से अधिक पुलिसवाले सहित 13 लोग घायल होने की सूचना है।

घटना महेशापत्थर मोड़ के पास रात 11 बजे के करीब हुई है।

जानकारी के मुताबिक देर रात चकाई थाना पुलिस की गश्ती टीम जिसमे SI सच्चिदानंद सिंह सहित सात की संख्या में होमगार्ड जवान में रात्रि पेट्रोलिंग कर रहे थे।तभी बामदह से चकाई की ओर आ रहे चकाई -जमुई मुख्य मार्ग के महेशापत्थर मोड पर गिरिडीह से सोनो की ओर जा रही एक डीजे गाड़ी ने गश्ती वाहन में जोरदार टककर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन थाना की जिप्सी के ऊपर चढ़ गया और पलट गया।

इस घटना में चकाई थाना के सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद सिंह, होमगार्ड जवान कुंदन गुप्ता, कांतेश्वर यादव, वकील महतो, विनय यादव, काशी मंडल सहित चकाई थाना के 7 पुलिस वाले एवं पिकअप वाहन का ड्राइवर सहित पिकअप पर सवार कुल 13 लोग घायल हो गए।दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन का ड्राइवर वाहन में ही फंस गया काफी मशक्कत के बाद पिकअप वाहन के ड्राइवर को वाहन से निकाला गया।

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही चंकाई थाना एवं चंद्रमंडीह थाना की पुलिस गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज हेतु चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया।चकाई रेफरल अस्पताल में मौजूद चिकित्सक गंभीर रूप से घायल लोगो को देवघर एवं जमुई रेफर कर दिया।