Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS DESK/: 3 फीट के योगेंद्र, 3 फीट की पूजा... 7 माह बाद ही दोबारा क्यों कर रहे शादी? जानिए पूरा माजरा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 17, 2023

BIHAR NEWS DESK/: 3 फीट के योगेंद्र, 3 फीट की पूजा... 7 माह बाद ही दोबारा क्यों कर रहे शादी? जानिए पूरा माजरा

Kosi Live Bihar News:
सीतामढ़ी में योगेंद्र और पूजा की अनोखी जोड़ी एक बार फिर अचानक चर्चा में है.

अपने छोटे कद काठी की वजह से योगेंद्र अपने गांव-समाज में लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहता है. योगेंद्र अचानक फिर से सुर्खियों में तब आ गया, जब सात माह पूर्व उसकी शादी हुई थी.

योगेंद्र की शादी उसी के कद काठी की लड़की से हो गई जिसे लोग खुदा का अजूबा ही मान रहे थे. पूजा और योगेंद्र की अनोखी जोड़ी जहां होती है अपने अनोखे कद काठी की वजह से लोगों के लिए कौतूहल का विषय होती है. 3 फीट का होने के चलते योगेंद्र की शादी नहीं हो पा रही थी. कोई लड़की वाला उनसे अपनी बेटी की शादी को तैयार ही नहीं हो रहा था.

गौरतलब है कि योगेंद्र खुद 3 फीट का है, तो उनकी दुल्हनिया पूजा भी 3 फीट की ही है. ईश्वर को साक्षी मानकर शादी करने वाले योगेंद्र और पूजा सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं. लेकिन, उस शादी से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और उसमे अड़चनें पैदा हो रहीं हैं.

दरअसल, योगेंद्र और पूजा की शादी अंतर्जातीय हुई थी. इस कारण उन्हें निबंधन विभाग में शादी करनी है. यहां से शादी का प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही वे सरकारी योजनाओं के लाभ के हकदार हो सकेंगे. इसके लिए उनके द्वारा मैरेज ऑफिस में एक आवेदन दिया है. ऑफिस से उनकी शादी की तिथि 5 जून को निर्धारित की गई है.

योगेन्द्र ने बताया कि उसे और पूजा को दिव्यांग सहायता राशि के तहत एक-एक लाख रुपये और अंतर्जातीय विवाह योजना के तहत ढ़ाई लाख रुपए मिलने हैं. तब निबंधित शादी के लिए आवेदन किया है. योगेंद्र सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड के रामपुर पड़ोरी गांव का रहने वाला है, जबकि दुल्हन पूजा रीगा की रहने वाली है. पूजा की उम्र 23 साल है, जबकि दूल्हा योगेंद्र की उम्र 25 वर्ष है.


इस अनोखी जोड़ी की फिर से हो रही शादी के चर्चे सोशल मीडिया में हो रहे हैं. पिछले साल अक्टूबर महीने में योगेंद्र एवं पूजा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हुईं थीं. फिलहाल योगेंद्र और पूजा की इस अनोखी जोड़ी सोशल मीडिया में अपनी रील के जरिए भी खूब चर्चा में हैं. शॉर्ट वीडियो के जरिए योगेंद्र और पूजा लगातार सोसल मीडिया में छाए रहते हैं. इनके पोस्ट को लोग खूब पसंद करते हैं.