Kosilive Bihar News:
बिहार सरकार गर्भवती महिला और उसके बच्चे की देखभाल के लिए जननी बाल सुरक्षा योजना चलाती है। जिसके तहत प्रसव के बाद मां को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस योजना का उद्देश्य महिला के मां बनने के बाद की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना है। बता दें कि इस योजना का क्रियान्यवन आशा कार्यकर्ता की महिलाएं करती हैं। वहीं अस्पताल से प्रमाण पत्र बनावाकर विभाग को सौंपने का काम करती हैं। हालांकि इस योजना का लाभ उठाने से पहले कुछ आवश्यक कागजातों की जरुरत पड़ती है। आज की स्टोरी में हम आपको जननी बाल सुरक्षा योनजा के संबंधित दस्तावेज और आवेदन करने के तरीके को बताने जा रहे हैं।
आवश्यक डाक्यूमेंट्स
आधार कार्ड
पैन कार्ड
वोटर आईडी
बैंक डिटेल
प्रसव प्रमाण पत्र
ऐसे करें अप्लाई
जननी सुरक्षा योजना का लाभ उठाने के लिए आशा कार्यकर्ता से संपर्क करना होगा। दरअसल इस योजना का आवेदन ऑफलाइन तरीके से ही होता है। दरअसल सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को ही नामांकन करने के बाद अन्य जानकारियां इकट्ठा करने की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा वें गर्भ के दौरान गर्भवती महिलाओं को खाद्य पदार्थ और न्यूट्रीशन देती हैं।