Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/यह तो हद हो गई! स्कूल के खाने में मिला पका हुआ सांप, 150 छात्रों को यही खाना खिला दिया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 27, 2023

BIHAR NEWS/यह तो हद हो गई! स्कूल के खाने में मिला पका हुआ सांप, 150 छात्रों को यही खाना खिला दिया

Kosilive Bihar News/
: स्कूलों में छात्रों को मिलनेवाले मह्याह्न भोजन को अक्सर शिकायतें आती हैं। कभी खाने में छिपकली और कभी चूहा मिलते हैं। लेकिन बिहार के अररिया जिले में तो सारी हदें पार हो गई। यहां बच्चों को मरे हुए सांप मिश्रित खिचड़ी परोसा गया।

वह भी एक दो नहीं, पूरे 150 बच्चों ने यही खाना खाया। जिसके बाद उनकी स्थिति खराब होने लगी। मामला सामने आने के बाद स्कूल में बवाल हो गया।

मामलाजोगबनी नगर परिषद के अमौना माध्यमिक विद्यालय का है।मिड डे मील में सांप मिलने की जानकारी मिलते ही स्कूल में हंगामा मच गया। सैंकड़ों की संख्या में बच्चों के परिजन स्कूल पहुंच गए। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया गया है।

घटना को लेकर बताया जाता है कि सुबह नौ बजे के करीब एनजीओ की ओर से पका हुआ खाना विद्यालय लाया गया था। लगभग 150 बच्चों ने खाना खा भी लिया था। अन्य बच्चों को खाना परोसे जाने के लिए एनजीओ के बर्तन से निकाला जा रहा था। इसी क्रम में मरा हुआ सांप खाने में मिलने से विद्यालय में हड़कंप मच गया।

घटना की खबर बाहर फैलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक व स्थानीय लोगों की भीड़ स्कूल परिसर में जुट गई। हालात बेकाबू देख स्कूल के शिक्षकों ने अंदर से ग्रिल बंद कर लिया। आक्रोशित लोग ग्रिल को तोड़ने की भी कोशिश कर रहे थे। बच्चों के खाने में स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही से परिजनों में आक्रोश है।

वहीं, सूचना पर फारबिसगंज एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला और डीएसपी खुशरू सिराज भी विद्यालय पहुंचे और भीड़ को स्कूल परिसर से बाहर किया। फिलहाल, बच्चों की स्थिति ठीक बताई जा रही है। एसडीओ खुद अस्पताल में बच्चों की निगरानी कर रहे हैं।