Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Crime: नाबालिक छात्राओं से दुष्कर्म की कोशिश रहा था प्रिंसिपल, ग्रामीणों ने बंधक बनाकर की धुनाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 27, 2023

Bihar Crime: नाबालिक छात्राओं से दुष्कर्म की कोशिश रहा था प्रिंसिपल, ग्रामीणों ने बंधक बनाकर की धुनाई

Kosilive Bihar Crime News:
सूत्र, भेल्दी (सारण): अमनौर प्रखंड के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अपने ही स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की।


प्रधानाध्यापक पर विद्यालय में पढ़ने वाली चौथी क्लास की चार छात्राओं के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म की कोशिश करने का संगीन आरोप है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने की पिटाई

मामले का खुलासा होने के बाद स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को आरोपी प्रधानाध्यापक को उसके घर से बुलाकर स्कूल में बंधक बना लिया और जमकर पिटाई की। घटना की सूचना होने पर अमनौर बीडीओ, भेल्दी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों के पास से लेकर भेल्दी थाना लाया गया। इसके बाद उसका इलाज करवाया गया।

ऐसे हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय का प्रधानाध्यापक भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो निवासी कुमार आनंद बिहारी अपने स्कूल की चौथी क्लास में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ लगातार छेड़खानी कर रहा था। शुक्रवार को भी उसने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

घबराई छात्रा ने कांपते हुए स्कूल में पढ़ाने वाली एक महिला शिक्षिका को जाकर पूरी आपबीती सुनाई। छात्रा के हाव-भाव को देखकर महिला शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक से पूछना चाहा। इस पर उसने गोल-मटोल जवाब देकर मामले को दबाने की कोशिश की।

महिला शिक्षिका ने मामले को उजागर करने के लिए मासूम छात्रा को उसके घर भेज दिया। मासूम ने हिम्मत करके अपने घर पर पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद स्कूल की चार छात्राएं एक-एक करके अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को बताने लगीं।

इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। हालात को भांपते हुए प्रधानाध्यापक अपने घर फरार हो गया। ग्रामीण वहां पहुंचकर बलपूर्वक आरोपी प्रधानाध्यापक को स्कूल लाए। वहां उन्होंने आरोपी को बंधक बनाकर उसकी धुनाई की। इसके बाद स्थानीय प्रशासन को सूचना दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी हालत में आरोपी को थाने ले आई।

पुलिस इलाज के लिए आरोपी को गड़खा सीएचसी ले गई। पुलिस अपनी हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। इस संबंध में भेल्दी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।