Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Crime: शादी से एक दिन पहले दूल्हे की हत्या, जमीन विवाद में पीट-पीटकर मार डाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 14, 2023

Bihar Crime: शादी से एक दिन पहले दूल्हे की हत्या, जमीन विवाद में पीट-पीटकर मार डाला

आरा में रविवार की तड़के शादी से ठीक एक दिन पहले डीएवी स्कूल के शिक्षक की हत्या कर दी गयी। पिस्टल के बट और रॉड से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली गयी। मृत शिक्षक नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर में रहने वाले ‌रिटायर दारोगा सोपाल जी सिंह के तीस वर्षीय पुत्र मनीष सिंह थे। वह शाहपुर में डीएवी स्कूल में शिक्षक थे। उनका परिवार मूल रूप से कारनामेपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव के रहने वाला है।

पट्टीदारों पर हत्या का आरोप
जमीन विवाद में पट्टीदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। मनीष सिंह की सोमवार को शादी होने वाली थी। रविवार को हल्दी और मड़वान था। उस बीच पट्टीदारों द्वारा देर रात उनकी पिस्टल के बट और रॉड से जमकर पिटाई कर दी गयी। आरा अस्पताल से इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आरोपियों की तलाश तेज हुई
शादी से एक दिन पहले हत्या की वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। और तलाश में जुट गई है। आरोप पट्टीदारों पर लगा है। जो घटना से बाद से फरार हो गए है। वहीं मनीष के घर में खुशियों की जगह मातम पसरा है। और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।