Kosi Live-कोशी लाइव Bihar: सुपौल में तेज रफ्तार कार महिला को कुचलते हुए 30 फीट नीचे पेड़ पर जा लटकी, एक की मौत, चार अन्य घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 14, 2023

Bihar: सुपौल में तेज रफ्तार कार महिला को कुचलते हुए 30 फीट नीचे पेड़ पर जा लटकी, एक की मौत, चार अन्य घायल

Biहार के सुपौल में शनिवार को भारत-नेपाल सीमा सड़क सह कोसी पूर्वी तटबंध पर तेज रफ्तार का कहर दिखा। यहां एक तेज रफ्तार कार महिला को कुचलते हुए कोसी सुरक्षा बांध से लगभग 30 फीट नीचे जा गिरी।
इस हादसे में एक महिला की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। जबकि कार सवार चार अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

मृतक महिला की पहचान रतनपुरा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव निवासी इंद्रदेव मुखिया की पत्नी रानी देवी (45) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में कार सवार सभी लोग सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र स्थित परमानंदपुर पंचायत के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


मौके पर मौजूद स्थानीय लोग

जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग बारात से वापस लौट रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। इस दौरान सड़क पार कर रही महिला को बचाने के चक्कर में चालक ने कार रोकने की कोशिश की। लेकिन तेज रफ्तार के कारण महिला को कार कुचलते हुए कोसी पूर्वी तटबंध (कोसी सुरक्षा बांध सह इंडो-नेपाल रोड) से लगभग 30 फीट नीचे जा गिरी।

नीचे गिरने के बाद न केवल कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बल्कि कार में सवार चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि स्थानीय लोग दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर वहां दौड़े-दौड़े पहुंचे। इसके बाद कार से घायल लोगों को बाहर निकाल कर पास ही भीमनगर पीएचसी में भर्ती करवाया गया। वहीं, अनुमंडलीय रेफरल अस्प्ताल सिमराही में इलाज में ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना पर रतनपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है। हिमांशु प्रियदर्शी