को आदेश जारी किया है।
एटीएम लूट के कुछ चौंका देने वाले किस्से
● फरवरी 2023 में अज्ञात हैकरों ने दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 स्थित एक एटीएम में मालवेयर इंस्टॉल कर दिया और एटीएम से ₹5.6 लाख लूट लिए। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू कर दी। हालांकि, अब तक इस मामले में कुछ ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।
● मई 2022 में बेंगलुरु पुलिस द्वारा एक मामला दर्ज किया गया जिसमें चोरों ने केनरा बैंक के एक एटीएम से पैसे चुराने की कोशिश में ₹19 लाख से अधिक के नोट जला दिए। चोरों ने एटीएम को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया लेकिन गैस कटर की वजह से मशीन के अंदर के नोट भी जल गए।
● अप्रैल 2022 में महाराष्ट्र के सांगली के मिराज इलाके में चोरों ने बुलडोजर का इस्तेमाल करके एटीएम मशीन को निकाल लिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी बहुत वायरल हुआ था। यह घटना एक्सिस बैंक के एटीएम में हुई और एटीएम मशीन में ₹27 लाख नकद थे। एटीएम मशीन को निकालने में इस्तेमाल किया गया बुलडोजर भी चोरी का था।
जनवरी 2022 में एक ऐसी एटीएम लूट की गई जिसकी साजिश यूट्यूब वीडियो को देखकर रची गई थी और लूट में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से मंगवाए गए थे। डकैतों ने महाराष्ट्र के पुणे के बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक एटीएम कियोस्क को तोड़कर 23 लाख रुपये की नकदी निकाल ली और फरार हो गए।
● दिसंबर 2021 में एटीएम से पैसे चुराने के लिए डकैतों ने एटीएम बूथ पर कम तीव्रता वाले विस्फोटक से धमाका कर दिया। यह घटना पुणे की है और इस घटना को अंजाम सुबह लगभग 3:45 पर दिया गया। विस्फोट से धमाका करने के बाद चोरों ने एटीएम कियोस्क से 16 लाख से अधिक की चोरी कर ली।
● सितंबर 2021 महाराष्ट्र के ठाणे में तीन चोरों ने एटीएम से ₹1 लाख चुरा लिए। इन चोरों में से दो ने पीपीई सूट और तीसरे ने सुरक्षा गार्ड की वर्दी पहन रखी थी। ठाणे पुलिस के अनुसार, डकैतों ने एक एटीएम को कटर से काट दिया, एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों को जला दिया और मशीन से नकदी चुराकर फरार हो गए।
मार्च 2019 में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में लुटेरों ने कॉर्पोरेशन बैंक के पूरे एटीएम को उखाड़ लिया और उसे लेकर भाग गए। एटीएम मशीन में लगभग ₹30 लाख नकद थे। डकैतों ने एटीएम बूथ के सीसीटीवी कैमरों को भी ग्रीस से ढक दिया था।
● फरवरी 2019 में मुंबई पुलिस ने दो कॉलेज छात्रों, आसिफ खान और अस्मत खान को गिरफ्तार किया था। दोनों युवकों पर 10 एटीएम से ₹1 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप था। दोनों युवक मशीन से पैसा निकलने से कुछ सेकंड पहले ही उसे बंद कर देते थे, लेकिन पैसा मशीन से बाहर आ जाता था। नकदी निकालने के बाद, वह दावा करते थे कि अधूरे लेनदेन के बावजूद उनके खातों से पैसा डेबिट किया गया और बैंकों से रिफंड की मांग करते थे।