Bihar Weather Forecast: बिहार में लगातार इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हीटवेब (Heat Wave) के हालात बने हुए हैं. इस जानलेवा गर्मी ने एकतरह से सूबे में अघोषित कर्फ्यू लगा दिया है. पटना समेत कई जिलों का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार जाने लगा है. मौसम विभाग (IMD) ने इसके आसार भी जताए थे कि तीन दिनों तक अधिक गर्मी लोगों को परेशान करेगी. वहीं अब बारिश (Rain In Bihar) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग की मानें तो अब सूबे में बारिश (Bihar Me Barish)के आसार दिख रहे हैं.
बारिश की संभावना..
IMD रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में पिछले कुछ दिनों से गर्मी की तपिश अधिक हो गयी है और लोगों की परेशानी बढ़ी है. इस जानलेवा गर्मी से फिलहाल कुछ राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 21 से 23 अप्रैल तक बिहार में बारिश हो सकती है. बता दें कि देशभर के कई राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. वहीं लोगों को इस दौरान बड़ी राहत मिलेगी. बारिश का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. गया में बारिश ने गुरुवार को दस्तक दे दी है.
पछुआ हवा का प्रकोप घटेगा
बता दें कि बिहार में अभी पछुआ हवा का प्रकोप बना हुआ है और 21 अप्रैल यानी शुक्रवार से इस पछुआ का असर कम होगा. प्रबल पछुआ और बढ़े तापमान ने कई शहरों को आग के अंगारे की तरह गरम कर दिया है. बुधवार को एकबार फिर से शेखपुरा सबे अधिक गर्म रहा जहां का तापमान 43.6 डिग्री रहा. कई शहरों में राजस्थान के भीषण गर्मी वाले इलाके जैलसमेर से भी अधिक तपिश रही.
स्कूल के बच्चों व किसानों की चिंता
बता दें कि एकतरफ जहां बिहार में जबदरस्त लू चल रही है वहीं अब स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है. बच्चों को लेकर अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ने लगी है. वहीं किसानों को भी अब सुखाड़ की चिंता सताने लगी है.