Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS:निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान महिला की मौत,परिजनों ने किया हंगामा..अस्पताल कर्मी मौके से फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 19, 2023

SUPAUL NEWS:निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान महिला की मौत,परिजनों ने किया हंगामा..अस्पताल कर्मी मौके से फरार

त्रिवेणीगंज में बुधवार को एक बार फिर प्रसूता की मौत हो गई। मामला निजी जनसेवा क्लीनिक की है। गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख अस्पताल कर्मी मौके से फरार हो गए।

मृतक महिला की पहचान 30 वर्षीय सुमन देवी प्रखंड क्षेत्र के बरहकुरवा पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी के रूप में हुई है। मृतक महिला के परिवार वालों ने आयुष चिकित्सक डॉक्टर मंजिता जायसवाल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला बच्चे की डिलीवरी के लिए मंगलवार को पहुंची थी। सुबह में डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए महिला के गर्भ से बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद प्रसूता की तबीयत काफी बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद मौत हो गई।

 
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन के नाम पर पहले ही मोटी रकम जमा करवा ली थी। महिला की हालत बिगड़ने के बाद वहां डॉक्टरों की मौजूदगी में महिला ने दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिजनों ने एनएच 327 ई को जाम कर दिया। जाम की खबर मिलते ही मौके पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझाया।

हालांकि इस मामले में परिजन की तरफ से कोई आवेदन थाना में नहीं दिया गया है। आयुष चिकित्सक डॉ मंजीता जायसवाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा ऑपरेशन नहीं किया गया है।हम सिर्फ ओपीडी देखते हैं। कम ही अस्पताल में जाते हैं।