Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS/पुलिस की कार्रवाई:वाहन जांच में एक देसी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 19, 2023

SAHARSA NEWS/पुलिस की कार्रवाई:वाहन जांच में एक देसी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई:वाहन जांच में एक देसी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार
कोशी लाइव/सहरसा।
पिपरा पुलिस ने दो अपराधी युवकों को पकड़कर मंगलवार को जेल भेज दिया। इसको लेकर थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सदर एसडीपीओ कुमार इंद्र प्रकाश ने बताया कि सोमवार दोपहर के समय पुलिस अधीक्षक के आदेश के आलोक में पिपरा पुलिस त्रिवेणीगंज रोड में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पल्सर गाड़ी पर एक युवक पिपरा की ओर से आते हुए दिखा।

वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम कालापट्‌टी निवासी मुकेश कुमार बताया। तलाशी के क्रम में उसके पास से प्राप्त मोबाइल को चेक किया तो उसमें अवैध हथियार के साथ कुछ वीडियो एवं फोटो मिला। वीडियो को प्ले करने पर मोबाइल में उक्त युवक का छत से फायर करता वीडियो मिला।

वीडियो के संबंध में जब मुकेश कुमार से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह हथियार गांव के ही मिथुन कुमार का है। मुकेश की निशानदेही पर पिपरा पुलिस ने गोड़ीयारी वार्ड 9 निवासी मिथुन कुमार के घर की तलाशी ली। छापेमारी में मिथुन कुमार के घर से एक देसी लोडेड कट्टा बरामद हुआ। साथ ही एक मोबाइल और लोहे का बना एक फाइटर भी मिला।