कोशी लाइव/सहरसा:रिफ्यूजी कालोनी कहरा ब्लाक रोड स्थित निजी शैक्षणिक संस्थान में पढने वाली छात्रा के हास्टल से गिरने का मामला सामने आया है।तीन मंजिला छत के हास्टल से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी छात्रा का शहर के गांधी पथ स्थित सूर्या अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।जख्मी छात्रा के पिता सौरबाजार निवासी रविन्द्र यादव न्यूट्रीशन व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। पिता ने घटना के जांच की मांग करते हुए बताया कि 15 दिनों पहले ही 11 वीं कक्षा की छात्रा अपनी बेटी का के।कहरा ब्लाक रोड स्थित प्रगति कोचिंग संस्थान में नामांकन कराया था। जहाँ वह नीट की तैयारी कर रही थी। पिता ने बताया कि चार दिन पहले भी बेटी से मुलाकात की थी लेकिन उसने किसी प्रकार के कोई दिक्कत होने की बात नहीं कही थी। बेटी ने सब कुछ ठीक बताया था। फिर अचानक क्या हो गया की वह छत से गिर गई या फिर किसी ने गिरा दिया। पिता ने बेटी के साथ पढने वाली और हास्टल में रहने वाली तीन चार दूसरे लड़कियों से भी पूछताछ करने और मोबाइल फोन की जांच करने की मांग किया है। जबकि कोचिंग संचालक नंदन कुमार ने भी छानबीन करने की बात कही है। वैसे संचालक ने बताया कि शैक्षणिक संस्थान अभी रजिस्टर्ड नहीं है लेकिन अप्लाई किया हुआ है।उन्होंने घटना को दुखद बताया है। कोचिंग संस्थान के बगल में तीन मंजिला भवन में कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली छात्राएं रहती है।
दोपहर करीब 12 बजे हुई घटना :
गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे कहरा ब्लाक रोड स्थित निजी शैक्षणिक संस्थान में पढने वाली छात्रा हास्टल के छत से नीचे गिर गई। लड़की हास्टल के दूसरी और करीब पांच छह फीट की दूरी पर स्थित एक चाहरदीवारी के ऊपर गिरी। चाहरदीवारी से गिरने के बाद वह नीचे सड़क पर गिर गई। चाहरदीवारी के ऊपर नुकीले कांटी के पर गिरने से वह बुरी तरह जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार लड़की गिरी नहीं बल्कि छत से नीचे कूदी है। हालांकि परिजनों का कहना है कि लड़की के बारे में कोई शिकायत नहीं थी। पहले वह बिहारीगंज स्थित हास्टल में रहती थी वहां भी कभी कोई शिकायत नहीं मिली। परिजनों के अनुसार बेटी के पास कोई मोबाइल फोन नहीं था। पिता ने बताया कि पहले सूचना दी गई की लड़की का एक्सीडेंट हो गया है। फिर जब सहरसा आया तो बताया गया कि छत से गिर गई है। वहीं पिता ने बताया कि बेटी के पास मोबाइल फोन नहीं था लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि उसने मोबाइल फोन खरीदा है। फोन चोरी होने की बात कही जा रही है। पिता ने साथ रहने वाली लड़कियों के खिलाफ मोबाइल फोन के विवाद में छत से फेकने का आरोप लगाया है। इधर घटना को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही है। ब्रेकअप, मोबाइल फोन सहित अन्य विवाद की चर्चा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
.jpg)