Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/बदमाशों ने भारत फायनांस कर्मी को मारी गोली: कलेक्शन कर लौटने के दौरान हुई घटना, तीन बदमाशों ने 85 हजार रुपए भी लुटे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 25, 2023

SAHARSA/बदमाशों ने भारत फायनांस कर्मी को मारी गोली: कलेक्शन कर लौटने के दौरान हुई घटना, तीन बदमाशों ने 85 हजार रुपए भी लुटे

सहरसा जिले आज सोमवार 24 अप्रैल को शाम में कलेक्शन कर लौट रहे भारत फायनांस कंपनी के कर्मी से अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने 85 हजार रुपया छिनतई कर हाथ में गोली मारकर जख़्मी कर दिया और मौके वारदात से फरार हो गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा जख़्मी को सोनवर्षा राज प्राथमिक अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना जिले के सिमरी बख्तियारपुर थानां अंतर्गत भटोनि पुल के पास की बतायी जा रही है। वहीं पुलिस इस घटना को लेकर तफ्तीश में जुट गई है।

बतातें चलें कि भारत फायनांस कंपनी के कर्मी का नाम सौरव कुमार है। जो मधेपुरा जिले के आलम नगर वार्ड नं 4 का रहने वाला बताया जा रहा है। आज सोमवार को मीटिंग करने को लेकर सिमरी बख्तियारपुर थानां क्षेत्र के पहाड़पुर आया हुआ था। मीटिंग समाप्त होने के बाद कर्मी अपने बाइक से सोनवर्षा राज लौट रहा था। उसी दौरान अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने भटोनि पुल के पास ओवर टेक कर गाड़ी रूकवाया और दो गोली चलाया । जिसमें एक गोली कर्मी के हाथ को चीरते हुए बाहर निकल गया। उसके बाद बदमाशों ने कर्मी के पास तकरीबन 85 हजार रुपया था वो छिनतई कर फरार हो गया।

जख़्मी की माने तो आज सोमवार को मीटिंग करके सोनवर्षा राज लौट रहे थे । रास्ते में भटोनि पुल के समीप अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर गाड़ी रूकवाया और गोली चला दिया।उसके बाद मेरे पास तकरीबन 85 हजार रुपए और मोबाइल था वो छिनतई कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा मुझे सोनवर्षा राज अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं इस घटना को लेकर सिमरी बख्तियारपुर थानांध्य्क्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि एक फायनांस कंपनी के कर्मी के हाथ में अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारी गयी है और पैसे की भी छिनतई की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। उन्होंने ये भी कहा कि अभी पीड़ित के द्वारा आवेदन अप्राप्त है। आवेदन मिलने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।