Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA JOBS ALERT: डीआरसीसी परिसर में 26 अप्रैल को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 25, 2023

MADHEPURA JOBS ALERT: डीआरसीसी परिसर में 26 अप्रैल को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा

जिला मुख्यालय स्थित डीआरसीसी परिसर में बुधवार 26 अप्रैल को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। जॉब कैंप में गुड़गांव की एक कंपनी भाग लेगी। जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि जॉब कैंप में मशीन ऑपरेटर के 80 पदों पर बहाली के लिए कंपनी की ओर से इंटरव्यू लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार के किसी भी जिला नियोजनालय में निबंधित छात्र इस जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। जॉब कैंप में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपना आधार कार्ड लेकर आना होगा।