पूर्णियां/ लोजपा(रामविलास)पूर्णिया जिला बनमनखी विधानसभा में प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित किया गया ! बैठक की अध्यक्षता बनमनखी प्रखंड अध्यक्ष सुनील पासवान एवं संचालन बिकोठी प्रखंड अध्यक्ष उमेश पासवान ने किया !
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव शाह पूर्णिया जिला संगठन प्रभारी मनोज पोद्दार जी एवं पूर्णिया जिला अध्यक्ष सौरभ झा ,प्रदेश महासचिव सह पूर्व प्रत्याशी धमदाहा विधानसभा योगेन्द्र कुमार जी शामिल हुए बैठक को संबोधित करते हुए जिला सह संगठन प्रभारी मनोज पोद्दार ने कहा कि सभी पंचायत अध्यक्ष 1 सप्ताह के अंदर अपने अपने पंचायत में वार्ड अध्यक्ष गठन करें और उस सूची को प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा जिला कार्यालय में जमा कराए ! वही जिला अध्यक्ष सौरभ झा एवं पूर्व प्रत्याशी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि आगामी 2024 और 2025 हम लोगों के लिए बहुत ही संघर्ष का समय है और 2024 से पहले हम लोगों को लोक जनशक्ति पार्टी( रामविलास )के विजन को घर-घर तक पहुंचाना है और एक बूथ पर 10 यूथ का गठन करना है ! इसलिए आप सभी पंचायत अध्यक्षों से आग्रह है कि जल्द से जल्द वार्ड अध्यक्ष बनाकर कार्यालय में जमा करें ! तब जाकर फिर एक बूथ पर 10 यूथ बनाना है ! तब हमारा संगठन मजबूत होगा तब जाकर हम बिहार फर्स्ट -बिहारी फर्स्ट के नारा को साकार बनाएंगे !
बैठक में युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत झा छात्र जिलाध्यक्ष सुमित जा महानगर अध्यक्ष गौतम यादव युवा जिला उपाध्यक्ष युवराज सत्यम सिंह युवा प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार प्रखंड सचिव सुनील पासवान आईटी सेल का जिला अध्यक्ष अखिलेश शाह युवा नेता राहुल भारती बृजेश पासवान जिला प्रधान महासचिव पवन पासवान आईटी सेल प्रधान महासचिव शुभम कुमार पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अरविंद यादव महिला जिला अध्यक्ष माया देवी एवं सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष सभी सम्मानित पंचायत अध्यक्ष शामिल थे