Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA/प्रेमी ने फोन कर बुलाया...दोस्तों के साथ किया गैंगरेप:पूर्णिया में बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 28, 2023

PURNEA/प्रेमी ने फोन कर बुलाया...दोस्तों के साथ किया गैंगरेप:पूर्णिया में बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

Kosilive Purnea News/
पूर्णिया में प्रेमी ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग प्रेमिका के साथ गैंगरेप किया है। प्रेमिका का आरोप है कि प्रेमी ने उसे कॉल कर सुनसान इलाके में बुलाया। जैसे ही वो वहां पहुंची कुछ देर बाद प्रेमी के तीन दोस्त भी पहुंच गए और उसके साथ गलत काम किया। घटना सदर थाना इलाके की है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके तीन दोस्तों की तलाश जारी है।

घटना के संबंध में पीड़िता का कहना है कि वो एक युवक से प्रेम करती है। प्रेमी से उसकी अक्सर बातचीत हुआ करती थी। बुधवार देर रात वो अपने घर वालों के साथ किसी रिश्तेदार को देखने हॉस्पिटल गई थी। इसी दौरान प्रेमी का कॉल आया और जिद कर उसने मिलने के लिए हॉस्पिटल से बाहर बुलाया। बाहर काफी अंधेरा और सन्नाटा था। प्रेमी ने उसे बातों में उलझा लिया। इसके बाद उसके 3 दोस्त पहुंच गए। पीड़िता के मुताबिक प्रेमी के दोस्तों ने उसके साथ बारी-बारी गंदा काम किया। लड़की ने यह पूरी जानकारी घर वालों की। गुरुवार को सुबह पीड़ित लड़की के घर वालों ने चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

रेपकांड को लेकर सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया है कि इस घटना को लेकर पीड़ित लड़की और उसके पैरेंट्स की ओर से संबंधित स्थानीय थाने में चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया प्रेमी भी नाबालिग लग रहा है। पीड़ित भी नाबालिग है। सभी का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। इसके बाद ही कुछ भी साफ हो सकेगा।