Kosi Live-कोशी लाइव NH-107 पर लूट मामले में मधेपुरा के 2 बदमाश अरेस्ट:मुर्गी लेकर जा रही वैन को लूटा था, लुटेरों की कार भी बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 22, 2023

NH-107 पर लूट मामले में मधेपुरा के 2 बदमाश अरेस्ट:मुर्गी लेकर जा रही वैन को लूटा था, लुटेरों की कार भी बरामद

पूर्णिया के बनमनखी थाना में एनएच 107 पर सिसवा रेलवे फाटक के पास 20 अप्रैल की रात लूटकांड को अंजाम देने वाले चार में से दो अपराधियों को बनमनखी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अपराधी मधेपुरा जिला के श्रीनगर थाना का रहने वाला है। गिरफ्तारों की पहचान अमोद कुमार और उदय यादव के रुप में हुई है। पुलिस ने दोनों लुटेरों की निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त कार, एक मोबाइल फोन और लूटी गई वैन बरामद की है।


बता दें कि 20 अप्रैल की रात लुटेरों ने हथियार का भय दिखाकर मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर पटोरी से मुर्गी लेकर बारसोई जा रहे वैन को लूट लिया था। इसके बाद पीड़ित ने 21 अप्रैल को बनमनखी थाना में लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

एसपी ने छापेमारी के लिए बनाया था विशेष दल
पूर्णिया एसपी आमिर जावेद ने घटना के उद्भेदन के लिए बनमनखी एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। इस टीम में बनमनखी थानाध्यक्ष, समेत दो एसआई और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। बताया जाता है कि टीम ने जब मामले का अनुसंधान शुरू किया तो उन्हें दो युवकों पर शक हुआ। इस के आधार पर जब उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो दोनों के अपराध में शामिल होने की बात सामने आई।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है और उनके अन्य सहयोगी की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही।