Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/रियाज हत्याकांड मामला:पति की हत्या मामले में पत्नी और साली गिरफ्तार, दो दिनों के अंदर आरोपी पकड़े गए - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 22, 2023

BIHAR/रियाज हत्याकांड मामला:पति की हत्या मामले में पत्नी और साली गिरफ्तार, दो दिनों के अंदर आरोपी पकड़े गए

पूर्णिया सदर थाना के अब्दुल्ला नगर में दो दिन पहले ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत मामले में शनिवार को पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसकी साली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के पास से हरे रंग का एक स्टॉल बरामद किया है। पुलिस ने बरामद स्टॉल 2 और 4 फीट के टुकड़े में मिला है।

बता दें कि हत्या मामले में मृतक के परिजनों ने उसके ससुराल के 6 लोगों को नामजद बनाया है। उनमें से पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, पुलिस को युवक के पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद हत्या और आत्महत्या के राज पर से पर्दा उठ पाएगा।

अवैध संबंध में हत्या का आरोप

मृतक मो. रियाज के घर वालों ने उसकी पत्नी का दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था। बताया जाता है कि मो. रियाज पत्नी और उसके बीच इस बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। इसके बाद मो. रियाज का शव उसके ससुराल में मिला। इधर, मामले को लेकर आरोपी महिला के परिवार वालों का कहना है कि मो. रियाज ने फंदे से लटका कर आत्महत्या की है। वहीं, घटना के बारे में युवक के परिजनों ने बताया कि डेढ़ साल पहले ही युवक की शादी हुई थी। उसकी एक माह की बच्ची भी है।