Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS/बिजली विभाग के कार्यालय परिसर में पवार सब स्टेशन के स्टोर में अचानक आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ ख़ाक, देखें वीडियो - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 6, 2023

MADHEPURA NEWS/बिजली विभाग के कार्यालय परिसर में पवार सब स्टेशन के स्टोर में अचानक आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ ख़ाक, देखें वीडियो


Kosi Live Madhepura/अक्की/
मधेपुरा के बिजली कार्यालय के स्टोर में लगी भीषण आग...
पछुआ हवा इन दिनों कहर बरपा रही है। मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित बिजली विभाग के कार्यालय परिसर में पवार सब स्टेशन के स्टोर में अचानक आग लगने से लाखों का सामान जलकर ख़ाक हो गया। बताया जाता है कि दोपहर करीब ढाई बजे बिजली के शार्ट सर्किट होने के कारण आग लगी।

दोपहर बाद करीब दो बजे आग लगने की जानकारी लोगों को मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग बुझाने में मशक्कत कर रही है, लेकिन समाचार प्रेषण तक स्थिति भयावह थी। आग की लपटें और भी तेज होती जा रही है। आग देखते ही देखते पूरे स्टोर को अपने जद में लिया, करीब एक घंटे से बिजली विभग के कर्मचारी और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू का प्रयास कर रही है।


बताया जाता है कि जिस जगह आग लगी है, वहां भारी मात्रा में प्लास्टिक कोटेड वायर रखा था। इस आग के कारण फ़िलहाल करीब एक घंटे से बिजली सेवा भी ठप है। फायर ब्रिगेड की टीम अब बड़े दमकल को भी बिजली विभाग के कार्यालय परिसर में बुला लिया है, जो लगातार आग बुझाने की प्रयास में लगे हुए हैं।