Kosi Live Supaul:खबर है सुपौल से जहां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जमा हुए आधा दर्जन बदमाशों को गोली और हथियारों के साथ धर दबोचा है।
वहीँ अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार और कारतूस भी बरामद किया है।
मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि त्रिवेणीगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बड़ी संख्यां में अपराधी त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ला स्थित उपेंद्र सरदार के घर पर एकत्रित हुए हैं जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। सूचना के बाद त्रिवेणीगंज एसडीपीओ ने फौरन एक टीम का गठन किया जिसके बाद टीम के द्वारा शिवनगर मोहल्ला में छापेमारी किया गया। छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
पुलिस ने मौके से 6 अपराधी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 8 देशी हथियार, 25 जिंदा कारतूस, 3 बाइक बरामद किया है। जानकारी मिल रही है कि गिरफ्तार अपराधियों में से कुछ का अपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।