Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/रामनवमी पर्व पर सघन पुलिस पेट्रोलिंग व ज़िला प्रशासन की सक्रियता से शान्ति पूर्वक हुआ सम्पन्न - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 1, 2023

खगड़िया/रामनवमी पर्व पर सघन पुलिस पेट्रोलिंग व ज़िला प्रशासन की सक्रियता से शान्ति पूर्वक हुआ सम्पन्न

रामनवमी पर्व पर सघन पुलिस पेट्रोलिंग व ज़िला प्रशासन की सक्रियता से शान्ति पूर्वक हुआ सम्पन्न 

अमित सुमित की जोड़ी की चप्पे चप्पे पर रही कड़ी नज़र

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने डीएम, एसपी सहित अमित सुमित की जोड़ी को दिया साधुवाद 

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। रामनवमी के अवसर पर ज़िले में ज़िला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की सक्रियता एवं तत्परता पर्व पूर्णतः शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो गया। खगड़िया अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग तथा अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी सुमित कुमार ने अपने अधीनस्थ कर्मियों के संग संवेदनशील क्षेत्रों का सघन दौरा किया। जगह जगह कड़ी पुलिस पेट्रोलिंग होती रही। राम भक्तों ने जय श्री राम उद्घोष के साथ वीर हनुमान जा पटका लहराते हुए नगर भ्रमण किया, जिसे जगह जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं, जिसमें श्री राम, लक्षमण की भूमिका मोहित भगत, सीता तथा बजरंग बली के रूप में थे। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने शान्ति पूर्वक रामनवमी पर्व की संपन्नता पर ज़िला पदाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष, आरक्षी अधीक्षक अमितेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग तथा अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी सुमित कुमार सहित शोभा यात्रा के आयोजकों और कलाकारों को साधुवाद दिया। अमित सुमित की जोड़ी की चप्पे चप्पे पर रही नज़र। बड़े ही सौहार्द पूर्व वातावरण में रामनवमी पर्व सम्पन्न हुआ।