Kosi Live-कोशी लाइव नाबालिग भतीजी का वीडियो बनाया...2 साथियों के साथ रेप किया:दरभंगा में रिश्ते के चाचा ने किया गंदा काम, लड़की हुई प्रेग्नेंट तो खुला मामला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 31, 2023

नाबालिग भतीजी का वीडियो बनाया...2 साथियों के साथ रेप किया:दरभंगा में रिश्ते के चाचा ने किया गंदा काम, लड़की हुई प्रेग्नेंट तो खुला मामला

दरभंगा में तीन बच्चों के पिता द्वारा रिश्ते की नाबालिग भतीजी से दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रेग्नेंट भी हो गई है। इसके बाद ही परिवार को पूरे मामले की जानकारी मिली। फिर चाइल्ड लाइन को इसकी खबर दी गई। मामला महिला थाने में गया है।

पुलि्स ने कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिग लड़कों को अरेस्ट किया है। दोनों की उम्र 16 साल के करीब है। एक मुख्य आरोपी 22 साल का चाचा विजय साहू फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मामला कुशेश्वर स्थान थाना इलाके का है। पीड़िता की मां ने मामले को लेकर महिला थाना में प्राथमिकी कराई है। कहा है कि दुष्कर्मी ने 13 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ ही दुष्कर्म किया और वीडियो बनवा लिया। उसके बाद अन्य दो साथियों के साथ दुष्कर्म करता रहा। तीनों आरोपियों ने बच्ची को धमकी दिया कि यदि घर के किसी सदस्य और अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी, तो जान से मार देंगे।

इन लोगों के द्वारा कई महीनों से शारीरिक संबंध बनाने के कारण नाबालिग बच्ची गर्भवती हो गई। महिला थाना को दिए आवेदन में विजय साहु के साथ ही 2 नाबालिग लड़कों पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब लड़की के पेट में दर्द हुआ। नाबालिग के परिजन घटना की जानकारी देने के लिए आरोपियों के घर गए, तो उन लोगों ने गर्भपात करा लेने और किसी को नहीं बताने को लेकर धमकी दिया।

वहीं आरोपियों के परिजनों ने रुपया लेकर गर्भपात कराने सहित मामले को रफा-दफा करने को कहा। बच्ची के पिता महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करते हैं। घटना के संबंध में महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर तहकीकात की गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।