Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News: सुपौल में एक किशोर को दोस्तों ने मारी गोली, हालत नाजुक, एक आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, April 24, 2023

Bihar News: सुपौल में एक किशोर को दोस्तों ने मारी गोली, हालत नाजुक, एक आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा

Kosilive Supaul News:
सुपौल: जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के जोल्हानियां वार्ड चार में सोमवार को दो युवकों ने घर में टीवी देख रहे किशोर के मुंह में गोली मार (Supaul News) दी, इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

वहीं, गोलीकांड में शामिल एक युवक को लोगों ने दबोज लिया, जबकि एक आरोपित वहां से भाग निकला. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई.

घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की दी सूचना

घटना पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत जोल्हनियां वार्ड नंबर चार की है, जहां दो युवकों ने एक किशोर को गोली मार दी. घटना के संबंध में घायल की मां अनिता देवी ने बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा मिथिलेश कुमार अपने घर में टीवी देख रहा था. गांव के ही गोलू कुमार और भूषण कुमार पहुंचे और घर में टीवी देख रहे मिथिलेश कुमार को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग जमा हो गए. मिथिलेश कुमार को मुंह में गोली लगी हुई है, जिसके बाद आनन फानन में उसे इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पातल भेज दिया गया. इस घटना में शामिल एक आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया.

जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा-पुलिस

वहीं, घायल किशोर कि स्थिति नाजुक बताई जा रही है. बताया गया कि गोली मुंह में ही फंसी हुई है. इस घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पिपरा थाने की पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने आरोपित गोलू को गिरफ्तार कर थाना लेकर चली गई. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि आपस में हथियार दिखाने को लेकर घटना हुई है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा. आगे की कार्रवाई की जा रही है.