Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:पटना के बाद अब सुर्खियों में छपरा जंक्शन, रेलकर्मी का VIDEO हुआ वायरल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, April 16, 2023

BIHAR NEWS:पटना के बाद अब सुर्खियों में छपरा जंक्शन, रेलकर्मी का VIDEO हुआ वायरल

छपरा: बिहार में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें टिकट काउंटर की सीट पर बैठा रेलकर्मी बिना शर्ट पहने टिकट काटता नजर आ रहा है. कहा जा रहा है कि ये वीडियो नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के छपरा जंक्शन का है.

इस मामले में वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी व छपरा जंक्शन के डीसीआई का भी बयान सामने आया है.

वायरल वीडियो को लेकर छपरा जंक्शन के डीसीआई गणेश कुमार यादव ने बताया कि वीडियो आज सुबह की शिफ्ट का है. वीडियो में दिख रहे रेलकर्मी केशव प्रसाद शर्मा हैं। इस संबंध में वाराणसी मंडल के डीआरएम द्वारा कंट्रोल से सूचना भेज दी गई है. 

मामले की जांच कर डीआरएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। साथ ही कहा कि आधिकारिक तौर पर वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ही इस मामले में पूरी जानकारी दे पाएंगे.

पिछले दिनों बिहार के पटना रेलवे स्टेशन पर लगी एलईडी स्क्रीन पर अश्लील फिल्म चलायी गयी थी. इससे यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस मामले में रेलवे अधिकारियों ने जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. जांच के लिए कोलकाता में एजेंसी के कार्यालय में एक टीम भेजी गई थी।