फेसबुकक पर खुलेआम 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लिखने वाले रॉनी अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। ये कार्रवाई शहर के सदर थाना की पुलिस की ओर से शनिवार को की गई है। इस केस में रॉनी का जब्त मोबाइल अहम कड़ी साबित हुआ। पुलिस की जांच में सारे सबूत रॉनी के खिलाफ मिले। इसके बाद उसकी झूठ पकड़ी गई, विवादित बयान को लेकर रॉनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी की पुष्टि सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने की है। सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला रॉनी अहमद उर्फ शकील अहमद कालीगंज का निवासी है। इस मामले को लेकर पुलिस पिछले 24 घंटे से जांच में जुटी थी। पुलिस इन्वेस्टिगेशन को डाइवर्ट करने के लिए ही रॉनी ने फेसबुक आईडी के हैक होने की कहानी बनाई थी। हालांकि पुलिस की जांच में फेसबुक आईडी हैक होने की कहानी फर्जी निकली। इसके बाद ही रॉनी को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया। रॉनी का राज खोलने में मोबाइल अहम कड़ी साबित हुई।
मामले की पुष्टि होने के बाद रॉनी को बेंगवाबाद कालीगंज स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले को लेकर कई दूसरे एंगल से भी पुलिस टीम जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम को युवक के मोबाइल से कई ऐसे सबूत मिले हैं, जिससे यह साबित हो पाया कि रॉनी ने ही आपत्तिजनक पोस्ट लिखा था। पुलिस अब रॉनी के कनेक्शन खंगालने में लगी है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि कहीं रॉनी के तार देश विरोधी संगठनों से जुड़े तो नहीं।
बता दें कि रॉनी अहमद ने फेसबुक पर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के एक पोस्ट पर एक युवक के सुझाव पर ये तक लिख दिया था कि 'अब हिंदुस्तान भी पाकिस्तान बनेगा'। इसके बाद से ही पुलिस इसे ढूंढ़ रही थी। रोनी एक मेडिकल शॉप का स्टाफ भी है। कोशी लाइव ने ही इस खबर को सबसे पहले ब्रेक किया था।