Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR CRIME:महिला के साथ रेप: मोबाइल से गंदा वाला वीडियो बना दोस्त को भेजा, पीड़िता बोली- दोस्त वीडियो दिखा करने लगा ब्लैकमेल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 18, 2023

BIHAR CRIME:महिला के साथ रेप: मोबाइल से गंदा वाला वीडियो बना दोस्त को भेजा, पीड़िता बोली- दोस्त वीडियो दिखा करने लगा ब्लैकमेल

Kosilive Bihar News:
बेगूसराय में 4 बच्चों की मां को बेहोश कर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पड़ोस के युवक ने पहले महिला को नशीली पदार्थ सूंघा कर बेहोश कर दिया फिर कमरे में ले जाकर महिला के साथ रेप किया।

इस दौरान उसने फोन से गंदा वाला वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने अश्लील वीडियो अपने दोस्त को सेंड किया। जिसके बाद दोस्त भी महिला के साथ संबंध बनाने के लिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने सोमवार को मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

नशे की गोली खिलाकर किया बेहोश

पीड़िता ने बताया कि एक माह पूर्व दोपहर के समय वह शौच के लिए घर से निकली थी। वह आरोपी के घर होकर ही शौच के लिए जाती थी। वारदात के दिन जब वह आरोपी के घर के पास पहुंची तो आरोपी अचानक उसके सामने आ गया और उसे कुछ नशीला पदार्थ सूंघा दिया। जिससे वो बेहोश हो गई। पीड़िता का कहना है कि होश आने पर उसने पाया कि वो आरोपी के घर पर है। होश आने के बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और पानी में टेबलेट घोल कर उसे जबरन पिला दिया। इसके बाद वो बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि होश आने के बाद उसे पता चला कि उसके साथ गलत काम हुआ है। वो जल्दी जल्दी कपड़े पहनकर घर से निकलने लगती है। तभी आरोपी की मां कमरे में आ जाती है। पीड़िता का कहना है कि उसने आरोपी की मां को पूरी घटना के बारे में बताया तो उसकी मां पैरों में गिर गई और बेटे को माफ करने की गुहार लगाने लगी। साथ ही यह भी कहने लगी की जो हुआ उसे भूल जाओ। घर आने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने सास-ससुर को बताई लेकिन लोक लाज की वजह से उसे खामोश रहने को कहा गया।

दोस्त भी करने लगा ब्लैकमेल

परिवार के दबाव और लोक लाज की वजह से पीड़िता कुछ दिनों तक चुप रही। लेकिन महिला का कहना है कि एक हफ्ते पहले आरोपी सुजीत का दोस्त उसके घर आया। वो अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने सोमवार को अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। इस मामले में सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।