Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR CRIME/बिहार में अय्याशी के लिए कम पड़े पैसे तो बैंक से लूटे लाखों रुपए, 10 दिनों के भीतर पुलिस ने दबोचा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 8, 2023

BIHAR CRIME/बिहार में अय्याशी के लिए कम पड़े पैसे तो बैंक से लूटे लाखों रुपए, 10 दिनों के भीतर पुलिस ने दबोचा

Kosi Live/गोरपालगंज में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दरअसल, यहां पुलिस ने बैंक लूटकांड का खुलासा किया है. यहां पिछले महीने मार्च में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में लूट की घटना हुई थी.

फिलहाल, पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लूच के तीन लाख 20 हजार कैश, दो देसी कट्टा, चार जिंदा गोली और चाकू बरामद किया है. वहीं, इस वारदात में शामिल दो अपराधियों की तलाश लगातार जारी है. आपको बता दें कि फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.