Kosi Live-कोशी लाइव Amritpal Singh: पकड़ा गया अमृतपाल सिंह, मोगा पुलिस के सामने किया सरेंडर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, April 23, 2023

Amritpal Singh: पकड़ा गया अमृतपाल सिंह, मोगा पुलिस के सामने किया सरेंडर

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने सरेंडर कर दिया है. खबर है उसने मोगा पुलिस के सामने सरेंडर किया. वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल ने शनिवार देर रात पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

36 दिनों बाद पंजाब पुलिस के गिरफ्त में आया अमृतपाल सिंह

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह 36 दिनों बाद पंजाब पुलिस के गिरफ्त में आया है. पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी. और उसी समय से वह फरार हुआ था.