Kosi Live-कोशी लाइव ALERT NEWS:आप भी मोबाइल फोन चलाते हैं तो जरूर पढ़ें ये 5 नियम, नहीं तो जाना पड़ सकता है जेल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, April 24, 2023

ALERT NEWS:आप भी मोबाइल फोन चलाते हैं तो जरूर पढ़ें ये 5 नियम, नहीं तो जाना पड़ सकता है जेल

Kosi Live News Desk: नई दिल्ली 
आज के समय में मोबाइल फोन का इस्तेमाल देश का लगभग हर नागरिक कर रहा है। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, समस्या ये है कि लोगों में स्मार्टफोन के सही इस्तेमाल को लेकर जानकारी का अभाव है।

इस जानकारी के अभाव आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं जिसके तहत आपको जेल तक जाना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

धमकी देना

मोबाइल फोन पर किसी के साथ गाली-गलौज नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं बल्कि जान से मारने की धमकी भी नहीं देनी चाहिए। क्योंकि इसका इस्तेमाल सबूत के तौर पर किया जा सकता है। अगर कोई पुलिस में शिकायत करता है, तो आपको जेल तक जाना पड़ सकता है। इतना ही नहीं बल्कि किसी को मैसेज करके भी नहीं धमकाना चाहिए।

सोशल मीडिया का यूज

स्मार्टफोन पर आंख बंद करके कुछ भी नहीं सर्च करना चाहिए। क्योंकि सरकार की ओर से कुछ चीजों को प्रतिबंधित किया हुआ है। जैसे अगर किसी देश में कोई फिल्म बैन है और आप उसका एक्सेस करते हैं, तो वो भी अपराध माना जाता है। ऐसे में पता होना चाहिए कि आखिर उस देश में क्या कानून है। जैसे भारत में किसी रेप पीड़िता के नाम को उजाकर करना अपराध है। ऐसे में रेप पीड़िता का नाम सोशल मीडिया पर नहीं डालना चाहिए।

दंगा भड़काने की कोशिश

सोशल मीडिया या किसी फोन से दंगा भड़काने को काम नहीं करना चाहए। अगर आप फोन करके या सोशल मीडिया पोस्ट करके दंगा को भड़काते हैं, तो आपके खिलाफ देशद्रोह का केस भी लग सकता है और आपको जेल तक जाना पड़ सकता है। इसमें आपको जल्दी जमानत भी नहीं मिलती है।

छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार

बिना किसी की इजाजत के फोटो लेना और उसे सोशल मीडिया पर डालना अपराध है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको जेल की हवा काटनी पड़ सकती है। साथ ही सोशल मीडिया से किसी को गंदे मैसेज या फिर कुछ भी अश्लील मैसेज भेजते हैं, तो उस हालात में भी आपको जेल जाना पड़ सकता है।

कॉपी राइट एक्ट

किसी की आर्ट, फिल्म, साहित्य और ऐप को कॉपी नहीं करना चाहिए। बिना इजाजत मूल ऐप, किताब, फिल्म और आर्ट को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो आपके खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के उल्लंघन का केस दर्ज किया जा सकता है और आपको जेल जाना पड़ सकता है।