कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1: सबसे पहले पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://fts.bih.nic.in/EBCScholarship/ पर जाना होगा.
स्टेप 2: होम पेज पर 'न्यू रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करें.
स्टेप 3: अब 'रजिस्टर्ड यूजर' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: जनरेट हुए क्रेडेंशियल्स जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ सिक्योरिटी कोड दर्ज करके लॉग इन करें.
स्टेप 5: अब मांगी गई डिटेल्स, फोटो, हस्ताक्षर, डॉक्यूमेंट्स- एडमिट कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी, आवासीय प्रमाण पत्र, पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र, खुद के नाम से एक्टिव बैंक की पासबुक आदि अपलोड कर दें. पासबुक पर अभ्यर्थी का नाम, बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड साफ लिखा होना चाहिए।
- बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए.
- बिहार सरकार द्वारा अधिसूचित अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि का सदस्य होना चाहिए.
- बीपीएससी द्वारा आयोजित 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा में पास होना चाहिए.
- अभ्यर्थी की पर्सनल एक्टिव मेल आईडी होनी चाहिए.
- किसी भी अभ्यर्थी को इस योजना का लाभ एक ही बार मिलेगा.
- पूर्व से किसी भी सरकारी/ लोक उपक्रम/ राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित संपोषित संस्थान की सेवा में कार्यरत/ नियोजित अभ्यर्थी को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा.
BPSC 68th Main Exam Date: 12 मई से शुरू होगी मुख्य परीक्षा
बता दें कि बिहार बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम 27 मार्च 2023 को जारी किया गया था. प्रीलिम्स परीक्षा में 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिनमें से 3,590 उम्मीदवारों ने मेन एग्जाम के लिए क्वालिफाई किया है. मेन एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल तक चलेंगे और परीक्षा 12, 17 व 18 मई को आयोजित की जाएगी. बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर चेक कर सकते हैं.