सोनवर्षाराज प्रखण्ड के बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा गांव से सोमवार के दिन एक चौबीस इंच के देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को बसनही पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया। वहीं एक शराब तस्कर को भी 5 लीटर महुआ शराब के साथ गश्ती के क्रम में गिरफ्तार कर थाना लाया।बसनही थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अतलखा गांव में एक युवक हथियार और कारतूस लेकर घूम रहा है। जिसके बाद बसनही पुलिस सूचना स्थल पर पहुंचकर उक्त युवक के पास से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद कर मौके से गिरफ्तार कर लिया।अवैध हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार युवक की पहचान बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा गांव निवासी विलाश यादव का पुत्र पमपम यादव के रूप में की गई है। तथा दूसरी तरफ थाना क्षेत्र के सरोनी मधेपुरा गांव से सोमवार की संध्या गस्ती के दौरान सरोनी-मधेपुरा गाँव निवासी पप्पू सहनी को 5 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तारी की गई। जिसमें दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए मंगलवार को दोनों को अग्रेतर कार्रवाई के लिये न्यायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया गया है।