Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में कोचिंग जा रही छात्रा रास्ते से लापता:परिजनों ने अपहरण का लगाया आरोप, 5 घंटे तक किया रोड जाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 15, 2023

सहरसा में कोचिंग जा रही छात्रा रास्ते से लापता:परिजनों ने अपहरण का लगाया आरोप, 5 घंटे तक किया रोड जाम

सहरसा में मंगलवार को साइकिल से कोचिंग जा रही बीए की छात्रा रास्ते से गायब हो गई। परिजनों ने छात्रा का अपहरण करने का आरोप लगाया और रोड जाम कर उग्र प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस जामस्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग ने तकरीबन 5 घंटे तक रोड जाम रखा।

छात्रा काजल कुमारी के चाचा की माने तो वो सुबह तकरीबन 7.30 बजे घर रहुअमनी से कोचिंग जा रही थी। वो साइकिल से थी। पर वो कोचिंग की नहीं पहुंची। कोचिंग संचालक द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई। जब हमलोगों ने उसकी खोजबीन की तो पता चला कि उसकी साइकिल सड़क किनारे गिरी हुई है। आशंका है कि किसी ने काजल को अगवा कर लिया है। चाचा ने बताया कि पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी पर वो दो घंटे तक नहीं पहुंची।

वहीं, काजल की मां सुषमा देवी ने बताया कि प्रत्येक दिन मेरी बेटी कोचिंग सहरसा जाती है। मंगलवार को जब काजल कोचिंग नहीं पहुंची, जब लेट हुआ तब कोचिंग से सूचना दिए कि अभी तक आपकी लड़की कोचिंग नहीं पहुंची है। इधर, इस घटना को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि आक्रोशित लोगों ने रोड जाम किया था, जिन्हें समझाकर हटा दिया गया। आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच की जा रही है। बहुत जल्द लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।