SAHARSA NEWS/दिन दहाड़े कोर्ट परिसर में हुई हत्या मामले में एक और अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Kosi Live Saharsa/Akky:
सहरसा पुलिस की विशेष टीम ने सहरसा व्यवहार न्यायालय परिसर में एक कैदी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक और अभियुक्त कार्तिक कुमार को किया गिरफ्तार।
मालूम हो कि बिहार के सहरसा जिले की कोर्ट में दिनदहाड़े पेशी के लिए लाए गए हत्या के एक आरोपित कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक कैदी का नाम प्रभाकर पंडित है। प्रभाकर पंडित को सुनवाई के लिए कोर्ट लाया गया था। कोर्ट के अंदर पहले से ही घात लगाए बदमाशों ने प्रभाकर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों में से एक को सुरक्षाकर्मियों ने खदेड़कर पकड़ लिया।पकड़ाया गया अपराधी आलोक कुमार को एक देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है वही घटना स्थल से एक पिस्टल एवम् 5खोखा बरामद किया गया है।
बाकी के चार बदमाश मौके से फरार हो गए थे।
घटित घटना के संबंध में यह बात प्रकाश में आई है कि करीब एक वर्ष पूर्व उदय यदुवंशी की हत्या गोली मारकर मृत कैदी प्रभाकर कुमार के द्वारा कर दी गई थी। प्रभाकर कुमार के विरुद्ध अन्य काण्ड भी दर्ज है। इसी बाबत आज पैशी के दौरान उदय यदुवंशी के छोटे भाई विवेक यदुवंशी के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटनास्थल से एक पिस्टल एवं पाँच खोखा बरामद किया गया है। घटनास्थल पर स्वान दस्ता की टीम के द्वारा जाँच किया जा रहा है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला भागलपुर से एफ०एल०एल० टीम बुलाई जा रही है। इस पटना में शामिल शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया है। बहुत जल्द शेष फरार अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।
