हिमाचल की राजधानी शिमला में पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को नशे की बड़ी खेप के साथ पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से करीब 519 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि नशा तस्कर पिछले काफी समय से इस कारोबार से जुड़ा था। अब ये पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की
पुलिस की एक टीम शिमला शहर में हर रोज की तरह चेकिंग पर थी। इसी बीच ओल्ड बस स्टैंड में मैक्स कैब संख्या HP01A 4405 पुलिस को देखकर रुक गई। इसमें सवार ड्राइवर गाड़ी से बाहर उतरा और भागने लगा। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान वशीर मोहम्मद निवासी शाहपुर, जिला सहरसा बिहार के तौर पर हुई है।
नशे की खेप को बेचने की तैयारी में था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त आरोपी नशे की इस खेप को बेचने की तैयारी में था। इसी बीच ये पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस अब इस बात का पता करने में जुट गई है कि वह कितने समय से इस नशे के कारोबार में संलिप्त था।